वाहनों हेतु यातायात डायवर्जन प्लान कांवड़ यात्रा 2025 हरिद्वार
दिल्ली-मेरठ-मु0नगर से हरिद्वार आने वाले वाहन:-
बड़े वाहन – मंगलौर ► नगला इमरती सर्विस लेन ► लण्ढौरा ► लक्सर ► एस0एम0 तिराहा ►बैरागी कैम्प पार्किंग
हल्के वाहन –भूराहेडी ► पुरकाजी बॉर्डर ► तुगलपुर ► लक्सर ► एस0एम0 तिराहा ►बैरागी कैम्प पार्किंग
अत्यधिक दबाव होने पर
रामपुर तिराहा ► देवबन्द► कोल्की टोल प्लाजा ►बडकला ►मण्डावर ► अब्दुल कलाम चौक ► नगला ईमरती ► लक्सर ► एस0एम0 तिराहा ►बैरागी कैम्प पार्किंग
दिल्ली से देहरादून/ ऋषिकेश जाने वाले वाहन
रामपुर तिराहा ► देवबन्द ► छुटमलपुर ► देहरादून ► ऋषिकेश
बिझौली ► भगवानपुर ► बिहारीगढ ► देहरादून ► ऋषिकेश
यमुनानगर-सहारनपुर से हरिद्वार आने वाले वाहन
भगवानपुर ► बिझौली ► नगला इमरती ► लक्सर ►एस0एम0 तिराहा ► बैरागी कैम्प पार्किंग
मुरादाबाद, बिजनौर, नजीबाबाद की ओर से आने वाले वाहन
चिडियापुर ► 4.2 किमी0 ► गौरीशकर पार्किंग एवं नीलधारा पार्किंग
देहरादून एंव ऋषिकेश से आने वाले वाहनों हेतु
नेपाली तिराहा ► सप्तऋषि तिराहा► दूधाधारी फ्लाईओवर ► चमगादड टापू/ लालजीवाला पार्किंग
रोडवेज बसों हेतु यातायात व्यवस्था
देहरादून/ऋषिकेश से हरिद्वार आने/जाने वाली सभी रोडवेज बसें:-
नेपाली तिराहा ► रायावाला ► दूधाधारी तिराहा ► मोतीचूर पार्किंग में पार्क करायी जायेंगी।
दिल्ली, मेरठ, मु0नगर, सहारनपुर, पंजाब, हरियाणा से हरिद्वार आने/जाने वाली रोडवेज सभी बसें:-
अपने निर्धारित रूट से ही संचालित की जायेंगी तथा ऋषिकुल मैदान में पार्क करायी जायेंगी।
बिजनौर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, नैनीताल से हरिद्वार आने/जाने वाली रोडवेज सभी बसें:-
अपने निर्धारित रूट से ही संचालित की जायेंगी तथा नीलधारा/गौरीशंकर पार्किंग में पार्क करायी जायेंगी।
देहरादून/ऋषिकेश/हरिद्वार से बिजनौर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, नैनीताल आने/जाने वाली रोडवेज सभी बसें:-
अपने निर्धारित रूट से ही संचालित करायी जायेंगी।
चारधाम यात्रा मार्ग
केदारनाथ/बद्रीनाथ जाने वाले वाहनों हेतु यातायात व्यवस्था
दिल्ली, मेरठ, मु0नगर से चारधाम जाने वाले वाहन – मेरठ ► गढमुक्तेश्वर► नजीबाबाद ► कोटद्वार ► पौडी ► श्रीनगर ► केदारनाथ/बद्रीनाथ
गंगोत्री/यमनोत्री जाने वाले वाहनों हेतु यातायात व्यवस्था
दिल्ली, मेरठ, मु0नगर से चारधाम जाने वाले वाहन -मेरठ ► मु0नगर ► देवबन्द ► छुटमलपुर ► विकासनगर ► गंगोत्री/यमुनोत्री
भारी वाहनों के लिये यातायात व्यवस्था - दिनांक 11.07.2025 से दिनांक 23.07.2025 तक
मुरादाबाद, बिजनौर, नजीबाबाद की ओर से जाने वाले भारी वाहनों को चिडियापुर / कांगडी पार्किंग में खडा किया जायेगा।
दिल्ली-मेरठ की तरफ से हरिद्वार आने वाले भारी वाहनों को नारसन बार्डर/ मण्डावर में खडा किया जायेगा।
भारी वाहनों का जनपद में प्रतिबन्ध -
दिनांक 11-07-2025 से 17-07-2025 तक भारी वाहनों का समय रात्रि 12:00 बजे से प्रातः 04.00 बजे तक एवं दिनांक 18-07-2025 से कांवड मेला सामप्ति तक पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे ।
आकस्मिक यातायात योजना
अत्यधिक जाम की स्थिति होने पर सीमावर्ती प्रदेश के जनपदों (मु0नगर, सहारनपुर, बिजनौर) व निकटवर्ती जनपद देहरादून, पौडी से सम्पर्क कर हरिद्वार आने वाले वाहनों के प्रवेश को डायवर्ट/होल्ड किया जायेगा।
लक्सर मार्ग के बाधित होने पर कांवड वाहनों को गुड मण्डी/नगला इमरती के समीपवर्ती चिन्हित खाली जगहों पर पार्क कराया जायेगा।
सप्त़ऋषि से बहादराबाद के बीच वाहनों का दबाव/जाम की स्थिति में (वाल्मिकी चौक, रानीपुर मोड, पुराना रानीपुर मोड से बीएचईएल होते हुए कुछ समय के लिए धनौरी मार्ग से निकासी करायी जायेगी)।
बढेडी मार्ग के बाधित होने पर कांवड वाहनों को सल्फर मोड से लक्सर/खानपुर होते हुए वाहनों की निकासी करायी जायेगी।
नारसन/मंगलौर में यातायात का दबाव अधिक होने पर दिल्ली जाने वाले कांवड वाहनों मण्डावर होते हुए निकासी करायी जायेगी।
हरिद्वार में पार्किंग का विवरण