कांवड़ यात्रा - 2025 की तिथियां
कांवड यात्रा के दौरान क्या करें
- पैदल कांवड़ यात्री यात्रा के लिये कांवड़ पटरी (नहर पटरी) का ही प्रयोग करें।
- कांवड़ यात्री अपना पहचान पत्र (डी.एल., आधार कार्ड) अवश्य साथ रखें।
- यात्री अपना वाहन निर्धारित पार्किगों में ही खड़ा करें अन्यथा वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
- जेबकतरों/उठाईगिरों एवं जहरखुरानी गिरोह से सावधान रहे।
- वाहन में बैठे कावड़ यात्रियों की सूची एवं यात्रा का विवरण अपने वाहन में अवश्य लगाये।
- निर्धारित घाटों पर ही स्नान करें गहरे पानी में स्नान करने पर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
- अजनबी व्यक्तियों से किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री न लेकर खायें।
- कांवड़ यात्रा के दौरान अपनी कांवड़ को बीच सड़क पर ना रखकर निर्धारित स्थान पर ही रखें।
- कांवड़ यात्रा के दौरान रात्रि विश्राम सड़क पर न कर केवल शिविरों या रैन बसेरों में ही करें।
- पुलिस प्रशासन आपकी सहायता के लिये है पुलिस प्रशासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों का पालन करें।
कांवड यात्रा के दौरान क्या न करें
कांवड़ यात्रा के दौरान अपने साथ (हॉकी, बेसबॉल, तलवार, नुकीले भाले, लाठी, डंडे आदि) लेकर न आयें ।
नशीले/मादक पदार्थों (शराब, चरस, गांजा, सुल्फा, स्मैक, भाग आदि) का सेवन न करें।कांवड़ यात्रा में जुगाड़ वाहनों का प्रयोग न करें।
पैदल कांवड़ की उँचाई 7 फीट एवं झांकी की उँचाई 12 फीट से अधिक न रखें।
कांवड़ यात्री रेल की छतों पर यात्रा न करें।
पुलों से छलांग लगा कर स्नान न करें नहीं तो जान माल का नुकसान हो सकता है।
किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और ना ही झूठी अफवाह फैलायें।
संदिग्ध लावारिस वस्तुओं को न छुएं उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
हरिद्वार में धार्मिक स्थलों की मर्यादा को बनाये रखें और प्लास्टिक से बने उत्पादों का प्रयोग न करें।कांवड़ यात्रा के दौरान अपनी मोटरसाइकिल का साइलेंसर उतारकर न चलायें।
डीजे/म्यूजिक सिस्टम को वाहन की बॉडी के बाहर न लगायें।
कांवड़ में डीजे/लाउडस्पीकर आदि का प्रयोग माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशानुसार ही करें।
कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थों को साथ न रखें।
डी. जे/म्यूजिक सिस्टम की आपस में प्रतियोगिता न करें इससे कानून व्यवस्था प्रभावित होती है।